कटनीमध्य प्रदेश

मांगो को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कलेक्टर कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

कटनी, यशभारत। मध्य प्रदेश के अखिल भारतीय आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स फेडरेशन एवं सीटू के राष्ट्रीय अभियान पर प्रदेश व्यापी समस्या को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूरे मध्य प्रदेश में एक दिवसीय हड़ताल पर है। इस दौरान कटनी कलेक्टर कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया एवं अपनी मूलभूत 25 सूत्रीय मांगों को लेकर कटनी जिले की विभिन्न परियोजनाओं से पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास स्थित काली मंदिर में एकजुट होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया तत्पश्चात भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की साथ ही कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन पत्र सौंपा एवं कहा कि हमारी मांगों को नहीं माना जाता है तो हम बड़ी संख्या में एकजुट होकर काले कपड़े पहन कर काला झंडा लेकर पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने पर विवश हो जाएंगे अब देखना यह होगा कि सरकार उनकी मांगों पर क्या विचार करती है क्या इन्हें मिलेगा यह देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button