
जयपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। 90 KM की रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे युवक ने महिला को कुचल दिया। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई। SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मामला चित्रकूट नगर थाने का है।
SHO रामकिशन बिश्नोई ने बताया कि एक्सीडेंट में गणेश नगर रोड नंबर-14 विश्वकर्मा निवासी संतोष देवी (50) पत्नी किशोर लाल जागिड़ की मौत हो गई।
महिला अपने बीमार भाई को देखकर 10 जून की शाम करीब 6 बजे अपने घर जाने के लिए निकली थी। जैन मंदिर के सामने रोड क्रॉस करते वक्त बाइक सवार दो लड़के उसे कुचलते हुए निकल गए। गंभीर हालत में संतोष देवी को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान संतोष देवी की मौत हो गई।







