इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महिला का अपहरण कर गैंगरेप:घर छोड़ने के बहाने दो युवकों ने बाइक पर बैठाया, सीहोर ले जाकर किया दुष्कर्म

कोलार इलाके में महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम अनुपम चौराहा, कोलार से आरोपी उसे घर छोड़ने का कहकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे धमकाते हुए सीहोर के बिलकिसगंज​​​​​​ ले गए। वहां, खेत में उसके साथ रेप किया।

रविवार शाम से आरोपी ने उसे खेत में बंधक बनाकर रखा। सोमवार दोपहर 12 बजे छोड़ा। महिला की शिकायत पर कोलार पुलिस ने मंगलवार रात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप और जाति से अपमानित करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि इलाके में रहने वाली 26 साल की महिला शादीशुदा है। उसके एक बच्चा भी है। महिला ने बताया कि रविवार शाम वह अनुपम चौराहा से अपने घर की तरफ पैदल जा रही थी। इसी बीच, अनुपम चौराहे के पास पहचान के युवक भरत गुर्जर और राजेंद्र सिंह बाइक से जाते हुए मिल गए।

दोनों ने महिला को घर तक छोड़ने की बात कहकर बाइक में बैठा लिया। जान पहचान होने से महिला उनके साथ बाइक पर बैठ गई। महिला का कहना है कि आरोपी उसे रास्ते में जान से मारने की धमकी देते हुए बिलकिसगंज लेकर पहुंचे। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार शाम 6 बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक आरोपी उसे खेत में बने कमरे में बंधक बनाए रखा। इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गए।

सोमवार को थाने नहीं पहुंची
सोमवार दोपहर को आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद महिला घर पहुंची। मंगलवार शाम वह पति के साथ थाने पहुंची। पुलिस को उसने घटना के बारे में बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है। वजह यह कि महिला सोमवार को घर पहुंचने के बाद थाने नहीं आई। देरी की वजह भी महिला स्पष्ट नहीं बता सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App