देश
महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सिवनी पुलिस अलर्ट : टुरिया में संपन्न हुई बॉर्डर मीटिंग,बॉर्डर में वाहनों की चेकिंग,अवैध हथियार,अवैध शराब एवं आसामाजिक तत्वों रहेगी नजर

सिवनी यश भारत:-जिले के कुरई थान क्षेत्र अंतर्गत महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली खवासा बार्डर में पुलिस की नजर रहेगी। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में होने आगामी विधानसभा चुनाव के देखते हुए थाना कुरई के टुरिया में बॉर्डर मीटिंग रखी गई। बॉर्डर मीटिंग में बॉर्डर को सील कर मजबूत करने की सहमति बनी।
कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने जानकारी देते हुए बताया की बॉर्डर में वाहनों की चेकिंग, अवैध हथियार, अवैध शराब एवं आसामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग की जावेगी।साथ ही वह अपराधी जो महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं और सिवनी के रहने वाले हैं उन पर नजर रखी जावेगी। व सख्त वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।बैठक में गिरफ्तारी वारंट/स्थाई वारंट, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की सूचियों का आदान-प्रदान हुआ। नाका बैरियर पर बल की संख्या बढ़ाई गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता, पुलिस अधीक्षक देहात नागपुर आशीष ए पोद्दार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी जीडी शर्मा, एसडीओपी केवलारी श्री आशीष भराड़े , थाना प्रभारी कुरई श्री लक्ष्मण झरिया एवं थाना प्रभारी देवलापार शामिल हुए।