जबलपुरमध्य प्रदेश

महापौर प्रत्याशियों को विवेक तन्खा की शुभकामनाएं: पूरी मेहनत से लड़े चुनाव, जीत सुनिश्चित

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए है। प्रमुख: सभी महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। महापौर प्रत्याशी चयन होने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा संासद विवेक कृष्ण तन्खा ने प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी है। श्री तन्खा ने प्रत्याशियों से कहा कि आप पूरी मेहनत से चुनाव लड़े जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस नेता ने प्रत्याशियों से आव्हान किया पूरी ईमानदारी से चुनाव लड़े, जनता के बीच जाकर एक विश्वास कायम करें, जनता तक अपनी नीति पहुंचाए।

मालूम हो कि कांग्रेस ने प्रदेश के 16 नगर निगम में से 15 में महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भोपाल से विभा पटेल (अध्यक्ष, मप्र महिला कांग्रेस), इंदौर से संजय शुक्ला (विधायक), जबलपुर से जगत बहादुर सिंह (जिला कांग्रेस अध्यक्ष), ग्वालियर से शोभा सिकरवार (विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी) को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि उज्जैन से महेश परमार (तराना विधायक), सागर से निधि जैन (पूवज़् विधायक सुनील जैन की पत्नी), रीवा से अजय मिश्रा (पूवज़् नगर निगम अध्यक्ष), मुरैना से शारदा सोलंकी (पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी पत्नी), सतना से सिद्धाथज़् कुशवाहा (विधायक), कटनी से श्रेया खंडेलवाल (यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता), सिंगरौली से अरविंद सिंह चंदेल (जिला कांग्रेस अध्यक्ष), बुरहानपुर से शहनाज अंसारी (पूर्व पार्षद), छिंदवाड़ा से विक्रम अहाके, देवास से कविता रमेश व्यास (सचिव, प्रदेश कांग्रेस), खंडवा से आशा मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। इस बार कांग्रेस ने 3 विधायकों को टिकट दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button