मध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश के मिनी ब्राज़ील पहुंचे जर्मन कोच : युवा खिलाड़ियों के अभिभावकों से मुलाकात कर योगदान की सराहना

Table of Contents

शहडोलl शहडोल यूं तो अपने आप में बहुत खूबियां सहेज कर रखा हुआ है लेकिन इसे और भी खास बनाता है विचारपुर, जो ‘मिनी ब्राजील’ के नाम से जाना जाता है। यहां जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब एफसी इंगोलस्टेड के कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ पहुंचे। इस दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कोच बीयर्सडॉर्फ ने विचारपुर के युवा खिलाड़ियों के अभिभावकों से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की और उन्हें प्रेरित किया।

बताया जा रहा है कि कोच बीयर्सडॉर्फ ने 5 से 12 अक्टूबर तक जर्मनी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों वीरेंद्र बैगा, लक्ष्मी सहीस और सानिया कुंडे के घर का दौरा किया। उन्होंने कहा, “एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचना बड़ी उपलब्धि है। विचारपुर के खिलाड़ी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।”

अभिभावकों ने पारंपरिक भारतीय शैली में हाथ जोड़कर जर्मन कोच का स्वागत किया और अपने बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर देने के लिए क्लब और कोच का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button