जबलपुरमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस के अशोक सिंह ने  दाखिल किया  नामांकन

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

यशभारत (पॉलिटिकल डेस्क)/ मध्यप्रदेश के लिए राज्यसभा की खाली हो रही 5 सीटों के लिए कांग्रेस की ओर से अशोक सिंह ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई नेता और विधायक मौजूद रहे।

नामांकन दाखिल करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोनिया जी, राहुल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक सिंह 42 साल से कांग्रेस की लड़ाई लड़ रहे है, वे ज़मीनी और अनुभवी नेता है।अशोक सिंह को राज्यसभा भेजने के निर्णय के लिए हम सब केंद्रीय नेतृत्व का आभारी है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अशोक सिंह के नामांकन पर कहा कि सिंधिया के गढ़ को भेदने के लिए अशोक सिंह को चुना गया है। सिंधिया का किला ध्वस्त करने में अशोक सिंह महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

नामाकंन दाखिल करने के बाद अशोक सिंह ने कहा कि मुझे मौका देने के लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व का बहुत आभारी हूं जो उन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को राज्यसभा जाने का मौका दिया।

कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी अशोक सिंह के नामांकन के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, वरिष्ठ विधायक कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह राहुल भैया, राजेंद्र भारती, दिनेश गुर्जर, ठा. रजनीश हरबंस सिंह, आरिफ मसूद, निर्मला सप्रे, समेत विधायक व नेतागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button