इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश में 23 साल में नवंबर सबसे ठंडा : जबलपुर में पहली बार पारा 7 डिग्री पहुंचा

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर बीते 22 साल में सबसे सर्द रहा। जबलपुर में तो पहली बार रात का पारा 7 डिग्री पर आ गया। भोपाल में साल 2009 के बाद पहली बार 10 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। हालांकि, ग्वालियर में ठंड के तेवर अभी ज्यादा सख्त नहीं हुए हैं। इंदौर भी ज्यादा ठंडा नहीं हो सका है। यहां हवाएं नॉर्दन होने के कारण पारा ज्यादा नीचे नहीं उतर पा रहा। मध्यप्रदेश में गर्मी और बारिश के बाद अब ठंड का पैटर्न भी बदलने लगा है। मौसम वैज्ञानिक इसकी वजह जलवायु परिवर्तन को मान रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu