जबलपुरमध्य प्रदेश

सरकार को सद्बुद्धि देने पटवारियों ने किया सुन्दर काण्ड का पाठ

प्रांतीय आव्हान पर आठवे दिन जारी रही पटवारियों की हड़ताल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कटनी, यशभारत। मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला इकाई कटनी द्वारा प्रांतीय आव्हान पर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल के आठवें दिन पटवारी संघ ने 25 वर्षों से लंबित मांग 2800 ग्रेड पे, समयमान वेतनमान विसंगति सुधार, प्रमोशन, अन्य भत्तों आवास भत्ता, यात्रा भत्ता, अतिरिक्त हल्के के भत्तों की मांग करते हुए आज नवमे दिन भी धरना स्थल पर श्री सुन्दर काण्ड पाठ कर राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने हेतु भगवान प्रभु श्रीराम, श्री हनुमान जी, माता सीता से पटवारी संघ ने प्रार्थना कर अपनी 25 वर्षों से लंबित मांग को पूरा करवाने हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुज दाहिया, सचिव मदन मोहन राय, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद दीक्षित, भरतेश सिंह, मार्गदर्शक दादूराम पटेल, सतीश लिखितकर, तहसील अध्यक्ष तुलाराम वर्मा, शुभ्रलता सोनी, नवीन गर्ग, दीप शिखा, अनिल कुमार गुप्ता, अभिषेक शर्मा, अशोक बागरी, पंकज विश्वकर्मा, संजय राठौर सिंह, राघवेन्द्र सिंह, सुभाष गर्ग, विवेक बहरे, संदीप गर्ग, लक्ष्मीकांत, दीपशिखा, शिप्रा त्रिपाठी, संजय बेन, विवेक उरमलिया, गजेंद्र राय, अवध मिश्रा, विवेक तिवारी, मो नाजिर, विनीत सिंह बघेल, महेंद्र त्रिपाठी, प्रितेश गुप्ता, मृगेंद्र शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, अनुज जायसवाल, राकेश गुप्ता, राकेश शुक्ला, सुजाता बघेल, ज्योति अग्निहोत्री, निशाद बेगम, शिप्रा त्रिपाठी, आनंद पाण्डेय, नीतेश पाण्डेय, मुख्तार अहमद, दुर्गा दाहिया, अभिषेक तिवारी, अभिषेक, सचिन श्रीवास्तव, देवेन्द्र भगत, राजेश्वर, दीपक आदि पटवारी उपस्थित रहे।

Rate this post

Related Articles

Back to top button