जबलपुरमध्य प्रदेश

मतदाताओं को लुभाने बांटने वाले थे मदिरा : पुलिस ने कार का पीछा कर 57 हजार की शराब की जब्त, आरोपी तस्कर को दबोचा

जबलपुर, यशभारत। भेड़ाघाट पुलिस ने परछिया मोड़ पर तेज रफ्तार कार का पीछा शातिर तस्कर को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर करीब 57 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त की है। बताया जाता है कि उक्त शराब निर्वाचन को प्रभावित करने बांटी जानी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई कर, तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

थाना प्रभारी भेड़ाघाट शफ ीक खान ने बताया कि देर रात पेट्रोलिंग के दौरान सहजपुर रेल्वे फ ाटक के पास विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कार क्रमांक एमपी 20 सीजे 8720 में भारी मात्रा में शराब भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार का पीछा कर परछिया मोड़ पर घेराबंदी कर अमित दाहिया 32 वर्ष निवासी ग्राम छेंड़ी थाना भेड़ाघाट को दबोचकर, कार में 20 पेटी मे ं1 हजार पाव देशी शराब कीमती लगभग 57 हजार रूपये की जब्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button