मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा: NH-30 पर पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Table of Contents

यश भारत सतना/ मैहरlमैहर के नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला पैदल जा रही थी तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मैहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को समझाइश दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मैहर के शासकीय अस्पताल भिजवाया है। वहीं, दुर्घटना के बाद फरार पिकअप वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button