मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत… मच गया हड़कंप 

Table of Contents

मंडला lजिले में नेशनल हाईवे पर  एक सड़क हादसे में 22 साल के युवक की जान चली गई। यह दुर्घटना वेलवेदर स्कूल के पास हुई, जहां एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। ग्राम सागर का रहने वाला विशाल झारिया अपनी बाइक से जबलपुर मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि विशाल बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विशाल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल शव को मरचुरी में रखा गया है, जिसका पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सुरागों के जरिए आरोपी वाहन की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button