मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मच गया हड़कंप

डिंडौरी l जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर जिले के बिझौरी गांव के पास उस वक्त हड़कंभ मच गया जब एक वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। एक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई l वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है l

गाड़ासरई थाने के अंतर्गत हुई घटना के अनुसार बताया जा रहा है कि एमपी 18 एमके 6119 बाइक पर तीन लोग और एमपी 52 जेडबी 4140 बाइक पर दो लोग सवार थे। सभी कौड़ियां गांव से देवरी जा रहे थे। हादसे में कौड़ियां निवासी हरि सिंह मरावी और बिझौरी निवासी इंद्र सिंह परस्ते और इलाज के दौरान लाल सिंह मरावी की भी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button