मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत, तीसरा घायल 

रीवा । एयरपोर्ट के समीप अगडाल गांव में बीती रात हुए सड़क हादसे में भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरा हादसे में बाइक पर सवार घायल हुआ है। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ॥ ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया।

 

चोरहटा पुलिस ने दोनों मृतकों का एसजीएमएच में पीएम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द किया। टीआई पवन शुक्ला ने बताया कि मृतकों में दिलीप कोल पिता शिवचरण 26 साल एवं छोटू कोल पिता सुग्रीव 26 साल दोनों निवासी अगडाल थाना चोरहटा शामिल हैं।

बाइक में सवार एक अन्य युवक पंकज कोल इस हादसे में बाल-बाल बचा है। बताया गया है कि तीनों चचेरे भाई हैं, और घर लौटते समय यह दुर्घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। घायल युवक को तत्काल ही अस्पताल भेजा गया। घायल युवक खतरे से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button