मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, क्षेत्र में हड़कंप 

 

रीवा। रीवा-गोविंदगढ़ मार्ग पर डीहिया स्थित बोरी फैक्ट्री के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने यात्रियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान आशीष कुशवाहा, हरिशंकर चतुर्वेदी एवं शैलेंद्र तिवारी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button