मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत 

 

रीवा । रीवा-प्रयागराज मार्ग पर गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ मोड़ पर कार की ठोकर से बाइक में सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि पिता सहित 2 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

 

इस हादसे में घायल बाइक सवारों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव ले जाया गया, जहां 15 वर्षीय ओम साकेत पिता मनीष निवासी बसेड़ा थाना मनगवां की मौत हो गई। जबकि उसके पिता सहित एक अन्य की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा

 

है। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राज्यमार्ग-30 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने प्रांरभिक तौर पर दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना पाया है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीर से जांच की जाएगी।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। प्रतिदिन सड़क हादसों में मौत की खबरे सामने आ रहीं हैं। समान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर निवासी कमल कुमार द्विवेदी 51 वर्ष की भी सड़क दुर्घटना में जान चली गई। बताया गया है कि वे बाइक में थे। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button