मध्य प्रदेशराज्य

भारी बारिश : अनेक पुल डूबे,आवागमन के रास्ते हुए अवरुद्ध

नरसिंहपुर यशभारत। कल शाम से लगातार हो रही बारिश से पूरा जन जीवन प्रभावित हो गया है। कई पहुंच मार्गों पर बने पुल-पुलियों के ऊपर से पानी होने के कारण आवागमन अवरूद्ध हो गया है। नीचले स्थानों पर बने मकानों में बरसात का पानी भर जाने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बीते 10 घंटे में लगभग 4 इंच बारिश हो चुकी है।

लगातार हो रही बारिश के चलते सडक़ों के हाल तालाब जैसे निर्मित हो गये। वहीं जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम कठौतिया के पास बने रेल्वे पुल के नीचे अत्याधिक पानी होने के कारण यहां से आवागमन करने वाले नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पानी की निकासी व्यवस्था न होने के कारण यह हाल निर्मित हो जाती है। पैदल चलने वाले राहगीर तो रेल पटरी पार करके हो जाते है, परंतु मोटर साइकिल, चार पहिया वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पुल के नीचे घुटन-घुटन पानी भरा हुआ है। वहीं बरगी फाटक के पास केन्द्रीय विद्यालय पहुंच मार्ग पर बने रेल्वे के पुल के नीचे भी बरसात का पानी भरा हुआ है। यहां से निकलने वाले राहगीरों को पानी के चलते पानी हो रही है।

गोगावरी-सिहोरा मार्ग बंद

गोगावरी से अंजसरा, सिहोरा पहुंच मार्ग पर बना रिपटा आ जाने के कारण यह मार्ग देर रात्रि से बंद है। वाहन चालक लिंगा -खुलरी मार्ग या पनारी मार्ग से आवागमन कर रहे है। कल शाम तक इस मार्ग से आवागमन हो रहा था परंतु रात्रि के समय हुई तेज बारिश से रिपटा के ऊपर से पानी हो गया और यह मार्ग बंद हो गया।

बरमान खुर्द-बरमान कला को जोडऩे वाले पुल पर पानी

लगातार हो रही बारिश से नर्मदा उफान पर है, नर्मदा में भारी बाढ़ देखी जा रही है। वहीं बरमान स्थित रेत वाले घाट के ऊपर बरमान कला-बरमान खुर्द को जोडऩे वाले पुल के ऊपर से पानी हो गया है, जिससे यहां से आवागमन बंद हो गया है। वहीं झिकौली पुल से पानी चल रहा है। अगर बारिश ऐसे ही होती रही तो पुल के ऊपर से पानी हो जायेगा और उक्त मार्ग भी बंद हो जायेगा।

बरमान में जैन मंदिर में गिरी आकाशीय बिजली

बरमान के पुराना बस स्टेंड के पास स्थित काफी वर्षों पुराने जैन मंदिर में रात्रि के समय आकाशीय बिजली गिर गयी जिससे मंदिर की गुम्मत गिर गयी और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। लोगों ने बताया कि लगभग 1 से 2 बजे बीच रात्रि में आकाशीय बिजली मंदिर पर गिरी है।

किसानों के लिए आफत की बारिश

लगातार हो रही तेज बारिश किसानों के लिए आफत की बारिश मानी जा रही है। कठौतिया के पास स्थित वेयर हाउस में मूंग का विक्रय करने आये किसान बरसात के कारण ट्रालियों के नीचे, पन्नी ओढक़र बरसात से बचते नजर आये। यहां देखा गया है कि दोनों तरफ काफी लंबी लाइन लगी हुई है और ऊपर से बरसात ने किसानों की समस्या और बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार यहां किसानों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नही है। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के पहुंच मार्ग कच्चे होने के कारण दलदल की स्थिति निर्मित हो गयी है जिससे विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

10 घंटे में 4 इंच बरसे बदरा

जिले में अब तक कुल 826.6 मिमी वर्षा हो चुकी है। कल रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक नरसिंहपुर विधानसभा में लगभग 4 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई ।

प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 84.6 मिमी बारिश दर्ज हुई वही अब तक कुल वर्षा 826.6 मिमी दर्ज हुई । नरसिंहपुर में कुल वर्षा 813 मिमी तो पिछले 24 घंटों में 97 मिमी गाडऱवाड़ा में कुल 1020 मिमी पिछले 24 घंटों में 78 मिमी, करेली में कुल 762 पिछले 24 घंटों में 112 मिमी गोटेगांव में कुल 710 पिछले 24 घंटों में 55 मिमी तो तेंदूखेड़ा में कुल 828 मिमी पिछले 24 घंटे में 81 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button