जबलपुर

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर आरोप: बिना सूचना शराब दुकान का एग्रीमेंट, किरायेदार ने जनसुनवाई में उठाया मुद्दा

जबलपुर। शहर की जनसुनवाई में किराए की दुकान को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। धनवंतरी नगर निवासी विपिन तिवारी ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनकी किराए की दुकान को बिना किसी पूर्व सूचना के शराब दुकान के लिए एग्रीमेंट कर दिया गया।

किरायानामा होने के बावजूद बदली दुकान-पीड़ित के अनुसार, उन्होंने 1 जनवरी 2026 से 11 माह के लिए विधिवत किरायानामा कर दुकान ली थी और हर माह 30 हजार रुपये किराया अदा कर रहे थे। इसके बावजूद अचानक दुकान का उपयोग बदल दिया गया।

रात में तोड़फोड़ और सामान फेंकने का आरोप-शिकायत में बताया गया है कि 20 अप्रैल की रात कुछ लोग दुकान पर पहुंचे, तोड़फोड़ की और अंदर रखा सामान बाहर फेंक दिया। विरोध करने पर दबाव बनाकर दुकान खाली करवा ली गई।

3-4 लाख के नुकसान का दावा-पीड़ित ने बताया कि इस घटना में करीब 3 से 4 लाख रुपये का सामान या तो नष्ट हो गया या गायब हो गया, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ और काम करने वाले कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा।

शराब दुकान के एग्रीमेंट पर उठे सवाल-पीड़ित का आरोप है कि बिना उन्हें विश्वास में लिए और बिना किसी लिखित सूचना के दुकान का एग्रीमेंट शराब दुकान के लिए कर दिया गया, जो नियमों के विरुद्ध है।

प्रशासन से जांच की मांग-पीड़ित ने जनसुनवाई में आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button