जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी मजबूती

जबलपुर यश भारत..भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अंतर्गत विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने जारी की सूची-भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा सामाजिक वर्गों में पकड़ बढ़ाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।

इन जिलों में हुए नए जिला अध्यक्ष नियुक्त

जारी सूची के अनुसार –

मनोहर बघेल – दतिया

दिलीप सेन – गुना

माधव राज यादव – अशोकनगर

जितेंद्र गुर्जर – शिवपुरी

अनुप पटेल – खंडवा

राजेश पाटिल – बुरहानपुर

महेश परमार – देवास

नंदू कुमावत – मंदसौर

संगठन को मिलेगा नया विस्तार-पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को जिला स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावी रणनीति को भी धार मिलेगी। पार्टी पहले भी प्रदेश और जिला स्तर पर बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर संगठन को विस्तार देने पर जोर देती रही है। �

कार्यकर्ताओं में उत्साह-नई नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि नए जिला अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करेंगे और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button