देश

ब्रेकिंग : रीवा सुपरफास्ट में जेवरात सहित 10 लाख की चोरी, कटनी जंक्शन के आउटर में महिला का पर्स छीनकर भागा नकाबपोश

कटनी, यशभारत। रीवा-भोपाल एक्सप्रेस में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कटनी से भोपाल जा रही साप्ताहिक ट्रेन में एक नकाबपोश बदमाश ने फिल्मी अंदाज में उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब महिला पर्स को सिर के नीचे रख कर सो रही थी। इसी दौरान नकाबपोश चलती ट्रेन के कोच नंबर 5 की बर्थ नंबर 65-68 पर पहुंचा और महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गया। पर्स में करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने.चांदी के जेवरात, नगदी तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। वारदात के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और दम्पति सदमे में आ गए। डेकहा जिला रीवा निवासी रामदत्त पाठक ने बताया कि वह पत्नी एवं बच्चों को लेकर 9 जून को गाड़ी नंबर 22146 साप्ताहिक रीवा भोपाल में रीवा से भोपाल की यात्रा कर रहे थे, रात को ट्रेन कटनी स्टेशन से चलने के बाद आउटर पर पहुंची ही थी कि इसी दौरान एक बदमाश चेहरे को कपड़े से बांधकर टे्रन में चढ़ा और वारदात को अंजाम दिया।

चलती ट्रेन से उतर कर भागा नकाबपोश

यात्री ने बताया कि नकाबपोश पत्नी के सिर के नीचे रखे पर्स को छीनकर भाग गया, तो उसने जोर जोर से आवाज लगाई। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही आरोपी आंखों से ओझल होकर चलती ट्रेन से उतर कर भाग गया। पीडि़त ने आगे बताया कि पर्स के अंदर तीन तोला का सोने का हार एक एक तोला का मंगलसूत्र छ: सोने की अंगूठी कान की वाली एक कीमती मोबाइल एवं नगदी 15 हजार रुपए पर्स के अंदर रखे हुए थे, जिसकी कुल कीमत 10 लाख रुपए है।

नकाबपोश को पकडऩे यात्री ने की चेन पुलिंग

घटना के बाद यात्री द्वारा नकाबपोश को पकडऩे के लिए कोच के अंदर जोर-जोर से आवाज लगाते हुए चैन पुलिंग भी की गई। नकाबपोश चलती ट्रेन से उतर कर फरार हो गया। यात्री द्वारा इस घटना की सूचना जीआरपी को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों और जीआरपी में हडक़ंप मच गया। ट्रेन जबलपुर पहुंचते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और पीडि़त यात्री की रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित यात्री के मुताबिक जबलपुर जीआरपी ने जीरो पर मामला दर्ज कर डायरी कटनी जीआरपी को भेज दी गई है। ट्रेन के विभिन्न कोचों में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की जा रही है तथा स्टेशन और ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी गिरोह का सदस्य हो सकता है, जो ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाता है।
यात्रियों में भय का माहौल
इस सनसनीखेज घटना के बाद यात्रियों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब आरक्षित कोचों में भी यात्री सुरक्षित नहीं हैं तो रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा कैसे किया जाए। लगातार सामने आ रही चोरी और झपटमारी की घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है।

इनका कहना है

रीवा सुपरफास्ट में एक नकाबपोश द्वारा महिला का पर्स छीन कर भाग है पीड़ित की शिकायत पर मामला जीरो में दर्ज कर डायरी कटनी जीआरपी भेजी गई है।
-संजीवनी राजपूत, थाना प्रभारी, जीआरपी जबलपुर190374 train ticket

IMG 20260613 WA0496

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button