देश

ब्रेकिंग : नगर परिषद बरही, विजयराघवगढ़ और कैमोर के एल्डरमैन घोषित, कटनी नगर निगम की सूची होल्ड पर, दावेदारों की धड़कनें बढ़ी

कटनी, यशभारत। यशभारत का अनुमान सही निकला। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने एल्डरमैन की घोषणा का सिलसिला शुरू कर दिया है। आज जिले के बरही, विजयराघवगढ़ और कैमोर नगर परिषदों के मनोनीत पार्षदों के नामों का ऐलान कर दिया गया। कटनी नगर निगम के एल्डरमैन के नामों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। पहली सूची में नगर परिषदों के एल्डरमैन ही घोषित किए गए है।

जानकारी के मुताबिक नगर परिषद कैमोर में शोभा सोनी, अरुण गुप्ता, सुनीता मुंगेरिया, किरण बर्मन नगर परिषद बरही में किरण पटेल, रजनीश नामदेव, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, मनोज रावत कोल नगर परिषद विजयराघवगढ़ में राकेश पाण्डेय, भारत कोल, महेन्द्र ताम्रकार, रोशनी सोनी को एल्डरमैन बनाया गया है। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य की कुल 123 नगर परिषदों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षदों) की नियुक्तियां की गई हैं।

25 जिलों के 123 नगर परिषदों की पहली लिस्ट

चंबल, बुंदेलखंड में फिलहाल लिस्ट होल्ड रखी गई है। कई निकायों में नामों को लेकर सहमति न बन पाने के कारण फिलहाल लिस्ट होल्ड रखी गई है। एल्डरमैन के नामों की घोषणा नगरीय निकाय में सबसे शुरुआती इकाई यानी नगर परिषद से की गई है। इसके बाद नगर पालिका और बाद में नगर निगमों की घोषणा की जाएगी। इस बीच कटनी नगर निगम में एल्डरमैन को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई है। हालांकि अब नगर निगम में एक साल का कार्यकाल ही बचा है। यशभारत ने कल ही खबर छापी थी कि नई गाइडलाइन एल्डरमैन के दावेदारों की नींद उड़ा रही है। और नामों का ऐलान भी कभी भी हो सकता है।images 31

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button