कटनी
ब्रीथ एनालाईजर से जांच, शराब पीकर वाहन चलाते मिला ट्रक चालक, बड़वारा पुलिस ने की कार्रवाई, ट्रक जब्त

कटनी, यशभारत। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही की जा रही है। बड़वारा पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान चैक किया। ट्रक के चालक सीताराम रजक पिता सुखसेन रजक निवासी ग्राम सिंहवाड़ा जिला उमरिया मप्र को ब्रीथ एनालाईजर मशीन से चैक किया, जिसमें ट्रक चालक द्वारा एल्कोहल का सेवन करना पाया गया। ट्रक चालक द्वारा शराब का सेवन कर ट्रक चलाने पर चालक के विरुद्ध धारा 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही की जाकर ट्रक 5074 जप्त किया जाकर थाना परिसर में खड़ा किया जाकर निराकरण हेतु इस्तगासा माननीय न्यायालय पेश किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, एएसआई महेश प्रताप सिंह, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत की विशेष भूमिका रही।







