इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या : आपत्तिजनक हालत में देखा था; युवती बोली- पापा-भाई मरते दम तक पीटते रहे

इंदौर में बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो परिवार के लोगों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक को सुनसान खेत में ले गए और उसे मरते दम तक पीटते रहे। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मंगलवार सुबह युवक का शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

खुडैल थाना प्रभारी अजय गुर्जर ने बताया कि मंगलवार सुबह मालाखेड़ी नाले के पास एक अज्ञात शव की पहचान विनोद पिता श्याम चौहान निवासी बडिया कीमा के रूप में हुई। शनिवार रात युवक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव पर बिजली के तार से गला घोंटने और शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। विनोद मजदूरी करता था।

पापा और भाई मारते रहे
पुलिस ने विनोद की गर्लफ्रेंड से पूछताछ की। उसने पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि परिवार के दबाव में आकर फोन कर विनोद को मिलने बुलाया था। जब वह आया तो पिता, भाई और मां उसे खेत में ले गए। पापा और भाई ने उसे बुरी तरह पीटा। फिर वहां से भाग गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button