जबलपुरमध्य प्रदेश

बेसवॉल के डंडों से हमला : दो आरोपियों ने मिलकर किए वार, युवक बुरी तरह जख्मी

पुरानी रंजिश को लेकर दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभारत। घमापुर थाना अंतर्गत सिद्दबाबा में शनिवार की दरमियानी रात दो आरोपियों ने मिलकर युवक के ऊपर प्राणघातक हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाने दौड़ें, तब कहीं जाकर आरोपी युवक को छोड़कर भागे। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि संजय उर्फ संजू सिंह राजपूत ने बताया कि दरमियानी रात सिद्दबाबा रोड से वह निकल रहा था, तभी वहां शंकर सिंह उर्फ सक्कू नेपाली औज्ञक्र राज सेन मिले। जो पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौच करने लगे और रुपायों की डिमांड करने लगे। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने एकराय होकर बेसवॉल के डंडों से ताबड़तोड़ वार कर, लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button