मध्य प्रदेशराज्य

बेरहम बेटे ने शराब पीकर कुल्हाड़ी से वार कर मां को उतार दिया मौत के घाट : क्षेत्र में सनसनी

Table of Contents

रीवा lजवा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां रहने वाले एक बेरहम बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया. बेटे के द्वारा की गई मां की सरेआम हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया. इसके बाद खूनी वारदात की तफ्तीश में जुट गई. पड़ोस में हो रहे विवाद के बाद आरोपी बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा था और बीच बचाव करने आई अपनी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया.

बेटे के द्वारा मां की बेरहमी से हत्या का यह सनसनी खेज मामला जवा तहसील क्षेत्र के सातितीर गांव का है. बीते दिन फरियादी सुंदरिया देवी के द्वारा थाने में की गई शिकायत के अनुसार पड़ोस में रहने वाली मझली बसोर के बेटे गुलाब बंसल का पड़ोस मे रहने वाली सुंदरिया देवी बंसल से विवाद हुआ था. दोपहर तकरीबन 2 बजे गुलाब बंसल शराब के नशे में आया था और गंदी गंदी गालियां दे रहा था. इसी दौरान गुलाब बंसल ने पास मे रखी एक लाठी उठाई और उसपर जोरदार वार कर दिया. इसके बाद वहां से वापस चला गया.

कुछ देर बाद गुलाब बंसल दोबारा कुल्हाड़ी लेकर वापस लौटा और सुंदरिया देवी पर हमला करने की कोशिश की, तभी गुलाब बंसल की मां मझली बसोर दौड़कर बीच बचाव करने लगी. गुस्से से तमतमाए शराब के नशे में गुलाब बंसल ने कुल्हाड़ी उठाई और अपनी मां के सिर पर जोरदार हमला कर दिया. जिससे उसकी मां का सिर फट गया और लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ी. तड़प-तड़प कर घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी गुलाब बंसल को गिरफ्तार करके अपने साथ थाने ले गई.

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि “शिकायत में तथ्य सामने आया था कि गुलाब बंसल नाम का एक युवक शराब के नशे में पड़ोसी से विवाद कर रहा था. विवाद को बढ़ता देख गुलाब बंसल की मां बीच-बचाव करने पहुंची, तब उसने कुल्हाड़ी से मां पर ही हमला कर दिया जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button