
अपने बेटे की शादी में डीजे पर डांस करते-करते मां की मौत हो गई। दूल्हा भी मां के साथ डांस कर रहा था। दूल्हे ने नीचे गिरी मां को संभाला, लेकिन मां ने उसकी गोद में ही तोड़ दिया।
अलवर के चिकानी में सतीश व नीलम के बेटे नीरज की शादी थी। बारात किशनगढ़बास के बम्बोरा जानी थी, जहां 4 फरवरी को शादी के फेरे होने थे। 55 साल की मां नीलम ने 3 फरवरी को भात लिया था। इसके बाद रात को डीजे पर डांस चल रहा था। इसी दौरान नीलम को भी डांस करने के लिए कहा गया। वह डांस करते-करते अचानक निढाल होकर जमीन पर गिर गई। बेटे ने तुरंत मां को संभाला और हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टर ने नीलम को मृत घोषित कर दिया।
महज 20 सेकेंड के डांस में हार्ट फेल
परिजनों ने बताया कि नीलम ने मुश्किल से 20 सेकेंड डांस किया था। बेटा नीरज भी मां के पास आकर डांस कर रहा था। इतने में ही मां डांस करते-करते गिर गई और उनका हार्ट फेल हो गया।
मां का अंतिम संस्कार, अगले दिन शादी
हादसे से परिवार पर पहाड़ जैसी मुसीबत आ गई। पहले मां का अंतिम संस्कार किया। आंखों से आंसू भी नहीं सूख रहे थे। अगले दिन चार सदस्य बारात लेकर शादी करने पहुंचे। केवल फेरे हुए। ग्रामीणों ने कहा कि जिले में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी है।







