बेकाबू बाइक चालक ने मारी टक्कर : युवक का खुल गया सिर, मौत

जबलपुर, यशभारत। पनागर के बरौदा में बेकाबू बाइक चालक ने जबलपुर से पनागर लौट रहे युवक की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक वाहन समेत रोड से उछलकर दस फिट दूर जा गिरा। जिसे सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में साथियों ने शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां युवक की सांसे थम गयीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच मेंं लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि राजू दाहिया 50 वर्ष निवासी ग्राम पुरैना ने मजदूरी करने मनीष कुमार चौधरी के साथ अपनी बाइक से जबलपुर गया था । यहां से वापस आते समय ग्राम बरौदा पुलिया के पास रोड में गांव का सुनील यादव अपनी बाइक क्रमंाक एमपी 20 एनके 7648 से आ रहा था। उसी दौरान जबलपुर की ओर से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 20 एनजी 8617 के चालक ने सुनील यादव की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे सुनील यादव 20 वर्ष निवासी ग्राम पुरैना को सिर में चोट आयी थी जिसे शासकीय अस्पताल पनागर में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टर ने चैक कर सुनील यादव को मृत घोषित कर दिया।







