जबलपुरमध्य प्रदेश

बेंगलोर के दामाद को दहेज में चाहिए कार और लाखों रुपये : जबलपुर की बेटी को प्रताडि़त कर घर से निकाला

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर की गुजराती कॉलोनी में दहेज प्रताडऩा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेंगलोर निवासी पति शादी के बाद अब दहेज में कार और लाखों रुपयों की डिमांड कर रहा है। जिसके चलते पीडि़ता को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। रोते हुए महिला थाने पहुंची पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 35 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में बेंगलोर निवासी अनुपम नंदा के साथ हुई थी। शादी के बाद स्थिति सामान्य थी। लेकिन कुछ समय के बाद ससुराल पक्ष दहेज की मांग करने लगा। उसने लाख मिन्नते की और समझाया कि उसका परिवार कोई भी डिमांड पूरी नहीं कर पाएगा। लेकिन ससुराल पक्ष यह मानने को तैयार नहीं था। जिसके बाद उसे धक्के मारकर भगा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर, पड़ताल करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App