कटनीमध्य प्रदेश

बारदाने की कमी के चलते नहीं खरीदी जा रही किसानों की धान, रीठी के बकलेहटा धान खरीदी केंद्र का मामला, किसान परेशान

कटनी, यश भारत। धान का उपार्जन अब अंतिम दौर पर है। जिले में चार लाख मीट्रिक टन से अधिक धान किसानों से खरीदी जा चुकी है। आलम यह है कि अभी भी किसान स्लॉट बुकिंग कर अपनी उपज लेकर धान खरीदी केंद्रों तक पहुंच रहे हैं लेकिन केंद्रों में बारदाने की कमी के चलते किसानों की धान नहीं खरीदी जा रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां किसानों से धान की खरीदी नहीं की जा रही है। बताया जाता है कि रीठी तहसील के अंतर्गत आने वाले बकलेहटा ओपन धान खरीदी केंद्र मे पिछले 8 दिन से अन्नदाता बारदाने की कमी से जूझ रहे हैं। जिसके चलते जिन किसानो ने अपना स्लॉट बुक कराया था, वे उपज बेचने के लिए परेशान हैं। किसान क़े माथे मे चिंता और बेचैनी बढ़ गई है, वही व्यापारियों की धान पुराने बारदाने खरीद और जुगाड़ क़र जैसे तैसे तुलाई जा रही है। हजारों क्विंटल धान खरीदी केंद्र मे रखी हुई है। जानकारी अनुसार 20 जनवरी 2026 खरीदी की अंतिम तारीख नजदीक होने से किसानो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वही खरीदी प्रभारी गोपाल चढ़ार ने बताया कि बारदाने ऊपर से ही नहीं भेजें जा रहे है। केवल आज कल मे बारदाने भिजवाने की बात कहकर बेवजह परेशान किया जा रहे है, किसान रात दिन बारदाने क़े इंतजार मे खरीदी केंद्र मे भरी ठण्ड मे चिंता मे समय गुजर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button