मध्य प्रदेशराज्य
बाईपास पर ट्रक औऱ मैजिक की टक्कर, अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, बाल बाल बचे लोग…

*सतना /मैहर यश भारत। हरनामपुर बाईपास स्थित सिमरन सरोवर होटल के पास ट्रक और मैजिक वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक 50फिट दूर पीलर बिजली का स्टे औऱ बारी तोड़कर कैलाश पटेल के घर में जा घुसा, गनीमत रही परिवार उस आँगन मे साथ बैठकर चाय नास्ता कर रहे थे, ट्रक को अपनी तरफ आता देख परिवार दूसरी तरफ भाग जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई, घटना में दोनों वाहन के ड्राइवर को मामूली चोट आई है, मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर बिखरे सामान और वाहन को किनारे करने का प्रयास कर रही है। जिससे रास्ता बहाल कराया जा सके, औऱ घटना की जांच की जा रही है।







