मध्य प्रदेशराज्य

बाइक्स की सीधी भिड़ंत : 5 घायल, 1 मेडिकल  जबलपुर रेफर, दिवारी ग्राम के पास की घटना

 सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड घंसौर के अंतर्गत आने वाले दिवारी ग्राम के समीप रात्रि के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार 2 बाइक आपस मे टकरा गई। इस हादसे में दोनों बाइक में 5 लोग घायल हो गए। जिसमे से 1 को मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार एक बाइक में 2 लोग सवार होकर घंसौर से दिवारी ग्राम जा रहे थे। और दूसरी बाइक में 2 बच्चे सहित महिला पुरुष चार घाट से घंसौर तरफ आ रहे थे। जब वह दिवारी ग्राम के पास पहुंचे तो दोनों बाइको की भिंडन्त हो गई। इस दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए। घायलों में निहारिका पिता गणेश बर्मन उम्र 9 वर्ष निवासी चार घाट देवरी, निशा बर्मन पिता दिनेश बर्मन उम्र 7 वर्ष, सतेंद्र वर्मन पिता राजकुमार वर्मन उम्र 30 वर्ष को मामूली चोट आई है। इनके साथ एक महिला भी बाइक में बैठी थी जिसे चोट नही आई है। वहीं दूसरी बाइक में सवार दिनेश कुडोपा उम्र 25 वर्ष, किन्नू कुडोपा उम्र 30 वर्ष को ज्यादा चोट आई है।

घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्षियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद एक घायल की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लोगो का व वाहनों का आना जाना अधिक होता है। यदि घटना के समय लोग मौजूद होते या वाहन आते जाते होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया का कहना है कि सूचना मिली थी कि बाइक फिसलने से हादसा हुआ है। फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। बाबजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button