जबलपुरमध्य प्रदेश

बहू ने किया झगड़ा तो सास ने नदी में डूबकर दे दी जान : 4 दिन से थी गायब

पुलिस कर रही मामले की बारीकी से पड़ताल

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। घरेलु विवाद में बहू से लड़कर घर से गायब हुई वृद्धा का शव परियट नदी में उतराते हुए मिला। बकरिया चराने वाले कुछ चरवाहों ने वृद्धा के बेटे को सूचना दी। बेटे ने शव की शिनाख्त अपनी मां के रुप में करते हुए बताया कि वृद्धा करीब चार दिनों से घर से गायब थी। पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

जानकारी अनुसार संजय विश्वकर्मा 23 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती बिलपुरा रांझी ने सूचना दी थी कि उसकी मां श्रीमती कुंती बाई विश्वकर्मा 56 वर्ष बहू से लड़कर कहीं चली गयी है। जिसके बाद अलर्ट पुलिस को सूचना मिली कि परियट नदी बिलपुरा हार में एक महिला का शव उतराते हुए देखा गया। घटना स्थल पहुंची पुलिस को संजय विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी मां श्रीमती कुंती बाई विश्वकर्मा उम्र 56 वर्ष करीब चार दिन पहले बिना बताये कहीं चली गयी थी, तभी से मंा की तलाश कर रहा था। बकरियां चराने वालों ने बताया कि परियट नदी बिलपुरा हार में एक महिला का शव पड़ा है जानकारी मिलने पर परियट नदी बिलपुरा हार में आकर देखा तो पानी में उतरा रहा शव उसकी मां कुंती बाई विश्वकर्मा का है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu