बरेला हिनौतिया में आपस में भिड़ी बाइक, मौके पर एक की मौत


जबलपुर यशभारत। बीती रात बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिनोतिया ग्राम के पास एक बाइक सवार ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने जा रहे बाइक सवार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी और मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया । दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां कुछ देर के बाद उसने दम तोड़ दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
बरेला पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इंद्रा ग्राम का रहने वाला 26 वर्षीय रामचरण गौड बाइक में सवार होकर कहीं गया हुआ था जब है बीती रात बाइक से अपने गांव वापस जा रहा था इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वह वहीं बेहोश हो गया दुर्घटना की सूचना लगते ही मदद के लिए ग्रामीण पहुंचे और इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा बाइक सवार को गंभीर रूप से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां पर उसके सिर एवं मुंह से खून निकलने के कारण मौत हो गई पुलिस ने मौके से बाइक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।







