जबलपुरमध्य प्रदेश
बरेला के पहाड़ीखेड़ा में मिला पांच दिन पुराना शव : लाश को खा रहे थे कीडे, नहीं हो सकी शिनाख्त
पुलिस जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। बरेला थाना अंतर्गत पहाड़ीखेरा और मनेरी के बीच मेन रोड के पास खेत में आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक शव को पड़े हुए देखा, जो करीब पांच दिन पुराना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है, मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक का शव उम्र करीब 45 साल खेत में पड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव की तलाशी ली लेकिन कोई आईडी नहीं मिल सकी। शव भी करीब पांच दिन पुराना है। जो डी कंपोस्ड हो चुकी थी। जिसके चलते फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।







