उत्तर प्रदेशजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बरसाना की लट्‌ठमार होली:नंदगांव से पहुंचे हुरियारों ने गीतों से छेड़ा तो गोपियों ने बरसाए लट्‌ठ, देखने उमड़ी भीड़

बरसाना में लगातार दूसरे दिन होली का उत्साह गीतों और जयकारों में झलक रहा था। गुरुवार को लड्‌डू होली के बाद शुक्रवार को रंगीली गली में लट्‌ठमार होली खेली गई। बरसाने की लट्‌ठमार होली का उत्साह ऐसा है कि कई विदेशी पर्यटक पहले ही पहुंच गए।

शुक्रवार को नंदगांव के हुरियारे पहुंचे और और बरसाना की गोपियों के साथ लट्ठ मार होली खेली। हुरियारों ने गोपियों को छेड़ने के लिए होली के गीत गाए, उन्हें चिढ़ाया। बदले में गोपियों ने हुरियारों पर लट्‌ठ बरसाए। देर तक लोग लट्‌ठमार होली के रंग में रंगे नजर आए।

इसलिए खास है बरसाने की होली
बरसाना से नंदगांव लट्ठमार होली खेलने के लिए निमंत्रण भेजा जाता है। इसके बाद नंदगांव के हुरियारे बरसाने में होली खेलने जाते हैं। सबसे पहले सभी भगवान श्री कृष्ण और राधाजी के दर्शन करते हैं। इसके बाद बरसाना की रंगीली गली में पहुंचते हैं। यहां गोपियां मौजूद होती हैं। हुरियारे गोपियों को छेड़ने के लिए होली के गीत गाते हैं। बदले में गोपियां उनपर लट्ठ बरसाती हैं। इस नजारे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से बरसाना आते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण भी इसी तरह अपने साथियों के साथ होली खेलने बरसाना जाते थे।

नंदगांव के हुरियारे बरसाने की गोपियों के लट्ठ से बचते हुए।
नंदगांव के हुरियारे बरसाने की गोपियों के लट्ठ से बचते हुए।
राधाजी के मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में इकट्‌ठे हुए लोग हवा में रंग गुलाल उड़ाते ।
राधाजी के मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में इकट्‌ठे हुए लोग हवा में रंग गुलाल उड़ाते ।
बरसाने की रंगीली गली में लट्ठमार होली खेलने के लिए इकट्ठे हुए लोग।
बरसाने की रंगीली गली में लट्ठमार होली खेलने के लिए इकट्ठे हुए लोग।
बरसाने के राधा मंदिर पर लोग रंग गुलाल उड़ाते हुए।
बरसाने के राधा मंदिर पर लोग रंग गुलाल उड़ाते हुए।
राधा रानी के मंदिर के अंदर नंदगांव के हुरियारे रंग-गुलाल उड़ाते हुए। हुरियारे ढोल की धुनों पर गोपियों को चिढ़ाते हुए।
राधा रानी के मंदिर के अंदर नंदगांव के हुरियारे रंग-गुलाल उड़ाते हुए। हुरियारे ढोल की धुनों पर गोपियों को चिढ़ाते हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button