बरगी में हैवानियत की हद पार : दिव्यांग महिला के साथ दुराचार, दिव्यांग पति ने देखा तो रह गया दंग, चीखने-चिल्लाने पर भागा आरोपी
गोरखपुर में 12 वर्षीय किशोरी हुई गर्भवती

जबलपुर, यशभारत। बरगी थाना अंतर्गत एक आरोपी ने मानसिक रूप से लाचार महिला को अपने हवस का शिकार बना लिया। महिला का दिव्यांग पति पहुंचा, तब भी काफ ी देर बाद आरोपी चीखने-चिल्लाने पर भागा। तो वहीं, वहीं गोरखपुर में एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ रिश्तेदार रेप करता रहा। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गयी।
जानकारी अनुसार बरगी थाना क्षेत्र निवासी मानसिक दिव्यांग महिला की इज्जत को आरोपी तार-तार करता रहा, लेकिन वह लाचार थी और उसका विरोध तक नहीं कर सकती थी। 35 वर्षीय महिला 10 सालों से बीमार होकर बिस्तर पर पड़ी है। वह बोल तक नहीं पाती है। सोचने और समझने की क्षमता नहीं बची है। महिला का पति भी एक पैर से दिव्यांग है। बावजूद वह मजदूरी करके किसी तरह कुछ कमा लेता है। इसी से बीमार पत्नी के इलाज और दो वक्त की रोटी का जुगाड़ हो पाता है।
आरोपी को पुलिस ने दबोचा
दिव्यांग पति सुबह मजदूरी करने निकल जाता है। वह घर लौटा तो 45 वर्षीय कालीराम बर्मन उसकी पत्नी के साथ दुराचार कर रहा था। विरोध करने के काफ ी देर बाद आरोपी उसे धक्का मारते हुए भाग निकला। इसके बाद वह थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। बरगी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कपड़े पहनाते समय मां को हुआ संदेह
गोरखपुर थाना अंतर्गत 12 वर्षिय बालिका के साथ उसके ही रिश्तेदार गोलू चौधरी ने बीते दिनों घर में अकेला पाकर रेप किया था। बालिका गर्भवती हो गई है। उसकी मां अपनी बेटी के लिए नए कपड़े खरीद कर लाई थी। जिसे पहनाते समय उसकी नजर बेटी के सामान्य से बड़े हो चुके पेट पर पड़ी। संदेह होने पर वह बेटी को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। दिखाया तो वह छह महीने की गर्भवती निकली। बेटी से पूछा तो उसने आरोपी की करतूत के बारे में बताया। बोली कि आरोपी ने किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। वह डर के चलते चुप रही। इसके बाद महिला बेटी को लेकर गोरखपुर थाने पहुंची और रेप सहित पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया।