बरगी बांध के 12 बजे चार और गेट खोले गए : 13 जल द्वारों से 3988 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा…पानी की आवक बड़ी तो शाम तक खोले जा सकते हैं चार और गेट

यश भारत,यश भारत । रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए गुरुवार दोपहर 12 बजे जल निकासी की मात्रा बढ़ा दी गई। बांध के चार और गेट खोल दिए गए हैं। अब सभी 13 जल द्वार औसतन 2.15 मीटर की ऊंचाई तक खुले हैं और बांध से 3 हजार 988 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।
इससे पहले बांध के 9 गेट औसतन 0.78 मीटर तक खुले थे और 1031 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही थी। गुरुवार सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 421.15 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बांध में 1761 क्यूमेक पानी की आवक हो रही थी।
जल निकासी बढ़ने से नर्मदा नदी के जलस्तर में शाम तक 8 से 10 फीट तक वृद्धि होने की संभावना है। वर्तमान में पुराने पुल के नीचे पानी करीब 2 से 3 फीट की दूरी पर बह रहा है। जलस्तर बढ़ने पर शाम तक पानी तिलवाड़ा क्षेत्र तक पहुंचने और तिलवाड़ा का पुराना पुल डूबने की संभावना जताई जा रही है। पानी की आवक इसी तरह बनी रही तो शाम तक चार और गेट खोलने की तैयारी भी की जा सकती है। परियोजना प्रशासन ने नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।







