बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस की कॉम्बिंग गश्त : वारंटियों को किया गिरफ्तार, गुंडे-बदमाशों के घरों में दस्तक

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चर्तुवेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। कटनी पुलिस द्वारा काम्बिग गस्त अभियान में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणों के जारी कुल 17 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए गए। काम्बिग गस्त के दौरान विभिन्न न्यायालय द्वारा जारी विभिन्न प्रकरणों के 49 वारंटी गिरफ्तार किए गए। पुलिस द्वारा अपराधियों के घर जाकर कुल 36 गुंडा चेक किए गए। कटनी पुलिस द्वारा अचानक दबिश देकर निगरानी बदमाशों के घर जाकर 32 निगरानी बदमाश चेक किए गए। अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर प्रतिबंध लगाने हेतु कटनी पुलिस ने काम्बिंग गस्त के दौरान 15 प्रकरण आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किए गए। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 MV ACT के तहत कार्रवाई की गई। कटनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए संमंस व 31 जमानती वारंट गस्त के दौरान तामील किए गए। कटनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 15 संमंस गस्त के दौरान तामील किए गए। जुआ एक्ट के तहत 2 प्रकरण दर्ज किये गये। अवैध मादक पदार्थो पर कार्यवाही करते हुए 1 प्रकरण दर्ज किया गया। धारा 170 बीएनएसएस के तहत परिशांति भंग करना पाये जाने पर 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। धारा 126,135 बीएनएसएस के तहत परिशांति कायम रखने हेतु 52 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126,135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। कांबिंग गस्त के दौरान जिला बदर किए गए 3 बदमाश को चेक किया गया। कांबिंग दस्त के दौरान रात्रि में आने जाने वाले 54 मुसाफिरों को चेक कर रजिस्टर में इंद्राज किया गया।







