कटनी

बड़ी खबर : शराब दुकान में विवाद, रूपए के लेनदेन को लेकर कर्मचारी ने बोतल से फोड़ा युवक का सिर, लाठी-डंडो से पीटा

कटनी/बरही, यशभारत। चेंज रुपए को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित शराब दुकान के कर्मचारियों ने युवक की बेदम पिटाई करते हुए कांच की बॉटल से उसका सिर फोड़ डाला। घटना बरही के विजयराघवगढ़ मार्ग में संचालित शराब दुकान का है। लहूलुहान पीडि़त युवक को बरही के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद के बाद शराब दुकान के सामने तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर पहुंची बरही पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए विवाद को शांत कराने के प्रयास में जुटी थी, वहीं आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे थे। घटना के संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक बरही के नामदेव मुहल्ला में रहने वाला रामकेश पिता स्वर्गीय सुशील गुप्ता 28 वर्ष अपने दोस्त के साथ रविवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे शराब की दुकान पहुँचा हुआ था। शराब खरीदने के दौरान खुल्ले पैसे को लेकर विवाद इतना गहराया कि आक्रोशित शराब दुकान के आधा दर्जन कर्मचारियों ने एक राय होकर लाठी.डंडे से रामकेश को बेरहमी से पीटने लगे। बीच-बचाव करने वालों को भी खदेड़ दिया गया। पीडि़त रामकेश के सिर में कांच की बॉटल से उसका सिर फोड़ दिया गया। सिर के दोनों छोर में सांघातिक चोट आई है। पीडि़त का उपचार बरही अस्पताल में जारी हैए वही इस विवाद के बाद लोगो मे खासा आक्रोश है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button