मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : बांस घाट हत्याकांड : कोर्ट का फैसला आते ही आरोपी कोर्ट से हो गया फरार, मच गया हड़कंप 

Table of Contents

रीवा lरीवा के पुराने बस स्टैंड के सामने 2023 में बांस घाट मोड़ हत्या कांड में जिला न्यायालय से जैसे ही फैसला आया, एक दोषी अमन गुप्ता कोर्ट से फरार हो गयाl जबकि किशन और राजेन्द्र को सेंट्रल जेल पहुंचा दिया हैl तीसरे आरोपी की तलाश के लिए कोर्ट ने रीवा के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा हैl

रीवा के कॉलेज चौराहे पर राजेन्द्र तिवारी, किशन सिह और अमन गुप्ता ने पलक चतुर्वेदी और प्रेम सोंधिया से मारपीट की थी. इसके बाद फिर से बांस घाट मोहल्ले में पुराने बस स्टैंड के सामने पलक चतुर्वेदी, प्रेम सोधिया और इनके दोस्त घनश्याम शर्मा, विशवास मारपीट की. मारपीट के बाद इलाज के दौरान घनश्याम शर्मा की मौत हो गई थी, जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को आरोपी बनाया थाl

तीनों आरोपी दोषी करार

सरकारी वकील ने बताया कि हत्याकांड मामले में 19वीं अपर सत्र न्यायाधीश अशरफ अली की अदालत ने सुनवाई पूरी कर तीन आरोपियों राजेंद्र तिवारी, किशन सिंह और अमन गुप्ता को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी. अदालत का फैसला जैसे ही आया, तभी अमन गुप्ता अदालत से फरार हो गयाl

आरोपी के फरार होने से कोर्ट परिसर और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. अदालत ने इस मामले को गंभीर मानते हुए सख्त रुख अपनाया. कोर्ट ने एसपी और मंनगवा थाना प्रभारी को तत्काल FIR दर्ज करने और आरोपी की जल्दी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के आदेश दिएl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button