मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : दो वर्षों में हुई लगभग 60 से अधिक विद्युत तार चोरी : गिरोह के 17 गुर्गे गिरफ्तार… 50 लाख का माल जप्त, ऐसे हुआ खुलासा

Table of Contents

रीवा lजिले में पिछले दो वर्षों में हुई लगभग 60 से अधिक विद्युत तार चोरी की घटनाओं का रीवा पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस की गिरफ्त में आई चोर गैंग ने RDSS योजना और MPEB विभाग के विद्युत तार, रैबिट कंडक्टर, इंसुलेटर और अन्य सामग्री की चोरी करके विभाग को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया था. इसके अलावा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोरों द्वारा रीवा के 750 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट से भी कॉपर तार की चोरी की गई थी. 

दो सालों से कर रखा था पुलिस की नाक में दम 

इलेक्ट्रिक केबल समेत कई महंगी तारों की चोरी की घटनाओं ने विद्युत विभाग समेत पुलिस विभाग की नाक में दम मचा कर रखा हुआ था. लगातार हो रही चोरी की वारदातों से विद्युत विभाग को लाखों रु की आर्थिक हानि हो रही थी. बढ़ती केबल व विद्युत उपकरण की चोरी की घटनाओं के बाद रीवा पुलिस लगातार चोर गैंग की तलाश कर रही थी, बीते दिनों पुलिस को कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे जिसके बाद टीम ने चोर गैंग को पकड़ने में सफलता प्राप्त कर लीl

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी रीवा जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिलों में भी लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. गैंग ने रीवा के गुढ़ क्षेत्र में स्थापित सोलर प्लांट से भी भारी मात्रा में तार और उपकरण चोरी किए थे. पुलिस की सतर्कता और लगातार कार्रवाई के बाद यह गैंग आखिरकार गिरफ्त में आ गई, जिनके पास से चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए चार पहिया वाहन और भारी मात्रा में विद्युत उपकरण भी बरामद हुए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 50 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है.

चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया, ” रीवा पुलिस पिछले दो सालों से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी. इसके लिए करीब 150 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खांगले गए. सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को क्लु मिला और चोर गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गई. पुलिस ने एक-एक कर कुल 17 चोर गिरफ्तार किए, जो दो साल से चोरी को अंजाम दे रहे थे. इनमें दो उत्तर प्रदेश के कबाड़ी भी गिरफ्तार हुए हैं, जो चोरी का माल गैंग से खरीदते थेl

चोर गैंग ने 60 से अधिक वारदातों में कॉपर, एल्युमिनियम समेत कई तरह के तार चुराए, जिन्हें पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस ने कुल 2.5 क्विंटल कॉपर स्ट्रिंग वायर, 5 क्विंटल एल्युमिनियम वायर, वारदात में इस्तेमाल की गई 1 स्कॉर्पियो कार, 2 बोलेरो कार, 2 लोडर वाहन जब्त किए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख से अधिक हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button