
दिल्ली में एक बार फिर दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के पास एक महिला का शव मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाई ओवर के आसपास बॉडी के कई टुकड़े बिखरे हुए थे। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। डिप्टी कमिश्नर सागर सिंह कलसी ने कहा, एक स्थानीय नागरिक ने पुलिस को शव के टुकड़े मिलने की जानकारी दी। पुलिस जब घटनास्थल पहुंची तो काले रंग के दो बैग मिले। एक बैग में कटा हुआ सिर था। चूंकि बाल लंबे थे, अनुमान लगाया जा रहा कि यह शव किसी महिला का है।सागर सिंह ने आगे बताया, दूसरे बैग में बॉडी के बाकी अंग मिले हैं। कुछ अंग अभी मिसिंग है। डॉक्टर इसकी जांच करेंगे। महिला की उम्र उम्र 35-40 साल के करीब है लेकिन ऑर्थो फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद इसकी पुष्टि होगी।