मध्य प्रदेशराज्य
फोन पर पहचान, फिर ब्लैकमेल और दुष्कर्म : आरोपी गिरफ्तार

सतना। किराए के मकान में रहने वाली युवती के साथ पहले फोन पर पहचान बनाकर, फिर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवेन्द्र सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान और थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक रविन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
घटना 15 जून 2025 आरोपी तरुण पाठक, फोन पर पहले से पहचान होने के कारण पीड़िता के किराए के मकान पर पहुंचा। घर में अकेली पाकर जबरन दुष्कर्म किया और फोटो लेकर ब्लैकमेल करने लगा।
* 28 जून 2025 आरोपी ने दोबारा फोन कर पीड़िता को डभौरा रेलवे स्टेशन बुलाया। जंगल में ले जाकर पुनः दुष्कर्म किया और वहीं छोड़कर फरार हो गया।
* भय और शर्म के कारण पीड़िता चुप रही, लेकिन आखिरकार मां को पूरी घटना बताई और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
गिरफ्तारी अभियान
मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस टीम को तुरंत सक्रिय किया गया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह बदलता रहा, लेकिन
12 अगस्त 2025 को ग्राम दोंदर, थाना डभौरा, जिला रीवा से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अंशुमन उर्फ तरुण पाठक
पिता – रविन्द्र पाठक
उम्र – 25 वर्ष
निवासी – ग्राम दोंदर, थाना डभौरा, जिला रीवा (म.प्र.)







