इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पड़ोसी ने 3 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म : बदनाम करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल

जयपुर में पड़ोसी युवक के बंधक बनाकर युवती से रेप का मामला सामने आया है। बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी पड़ोसी ने 3 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। नाहरगढ़ थाने में पीड़िता ने आरोपी के चुंगल से निकलने पर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएचओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि जालौन उत्तर प्रदेश निवासी 19 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि शादी के बाद पति के साथ जयपुर आई थी। पति के विवाद होने पर वह नाहरगढ़ रोड पर बारह मोरी में रह रही थी। उसके पड़ोसी में सलमान नाम का युवक रहता है। आरोप है कि पति ने अलग रहने का पता चलने पर वह उससे बातचीत करने लगा।

कुछ दिन बातचीत के दौरान 25 जून को वह घर में घुस आया। अकेला होने का फायदा उठाकर जबरन रेप किया। विरोध करने पर सबको शारीरिक संबंध बनाने की बात बताकर बदनाम करने की धमकी दी। आरोपी सलमान ने तीन दिनों तक बंधक बनाकर धमकाकर उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी के चुंगल से निकलने पर पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button