इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्लॉट के गड्ढे में डूबे 2 बच्चे, मौत : एक दिन पहले से लापता थे

जयपुर में मंगलवार सुबह दो बच्चों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों दोस्तों की लाश घर के पास ही खाली पड़े प्लॉट के गड्ढे में मिली। जो खेलते हुए गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। दोनों बच्चे सोमवार दोपहर 3 बजे से लापता थे। कानोता थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई गई थी। घटना अमर विहार कॉलोनी की है। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को ढूंढ रहे परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव पानी में तैरता देख मौके पर कोहराम मच गया।दोनों बच्चे इसी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। दोनों अच्छे दोस्त थे। हमेसा साथ ही रहते थे। सोमवार से ही पुलिस और परिजन दोनों की तलाश में जुटे थे। मंगलवार सुबह कंट्रोल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों शवों को लेकर बस्सी सीएचसी पहुंची। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button