मध्य प्रदेशराज्य

प्रापर्टी डीलर की संदिग्ध मौत : घर में मिला शव, पुलिस जांच जारी

 

रीवा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बोदाबाग मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रह रहे 53 वर्षीय प्रापर्टी डीलर की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। विजयशरण पांडेय पुत्र नंदनीशरण 53 वर्ष निवासी सगरा कमरे में रविवार सुबह मृत पाए गए।

 

 

जानकारी होने के बाद परिजन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि विजय शरण पांडेय अपने परिवार के साथ बोदाबाग में रहते थे, और खेती किसानी के साथ प्रॉपर्टी का काम भी करते थे। परिजनों के अनुसार हमेशा की तरह वे सुबह पूजा के लिए फूल लेने जाया करते थे, लेकिन जब वे देर तक कमरे से नहीं निकले तो परिजन

को शंका हुई अंदर जाकर देखा तो विजय शरण पांडे मृत हालत मे थे। फिलहाल विजय शरण पांडेय की मौत की वजह का पता लगाने पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। संजय गांधी अस्पताल प्रबंधन ने प्रापर्टी डीलर के शव को पीएम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button