मध्य प्रदेशराज्य

प्रधान आरक्षक की संदिग्ध हालत में मौत:घर के बाहर बेहोश मिले, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के कृपालपुर स्थित हरिजन बस्ती में मंगलवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब वायरलेस शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक जगमोहन चौधरी (60) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 

घटना शाम करीब 4 बजे की है। जब उनकी पत्नी कुछ सामान लेने बाजार गई थीं, उसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने देखा कि जगमोहन चौधरी घर के बाहर बेहोशी की हालत में गिरे पड़े हैं।

 

स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

वायरलेस शाखा में थे पदस्थ

जगमोहन चौधरी सतना एसपी कार्यालय स्थित वायरलेस शाखा में ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। पुलिस विभाग में वह एक अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ कर्मी माने जाते थे।

 

पुलिस कर रही जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

कोलगवां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी।

 

फिलहाल अचानक हुई इस मौत से विभाग और परिवार में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button