जबलपुरमध्य प्रदेश

पेड़ गिरने से जबलपुर-दमोह मार्ग पर थमे पहिए

14 मील बोरिया में घंटों लगा जाम

जबलपुर यशभारत।
कटंगी के समीप बोरिया 14 मील सड़क पर गिरा विशाल पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार लगी रही जिससे राहगीर भी घंटों परेशान रहे। उल्लेखनीय है कि जबलपुर-दमोह मार्ग पर 14 मील बोरिया के पास पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सड़क के बीचोंबीच पेड़ आ जाने से दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए और देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया गया कि पेड़ गिरने के बाद मार्ग का बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो गया था। दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलने के कारण जाम बढ़ता चला गया। इस दौरान जबलपुर और दमोह की ओर जाने वाले यात्री वाहनों के साथ भारी वाहन भी फंसे रहे।
*घंटों जाम में फंसे रहे वाहन*
जाम के कारण वाहन चालक काफी देर तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक होने के कारण पेड़ हटाए जाने तक स्थिति बनी रही। बाद में पेड़ को हटाकर मार्ग से यातायात बहाल कराया गया। स्थानीय लोगों ने मार्ग के किनारे खड़े बड़े पेड़ों की समय-समय पर छंटाई और सुरक्षा जांच कराने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं के कारण दोबारा घंटों यातायात बाधित न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button