मध्य प्रदेशराज्य

पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद नीखरा के बड़े भाई जगदीश प्रसाद नीखरा का निधन; आज शाम सागर में होगी अंतिम यात्रा 

 

 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद नीखरा के बड़े भाई जगदीश प्रसाद नीखरा का शनिवार, 11 जुलाई की रात्रि 11 बजे दुःखद निधन हो गया है। वे 88 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से स्थानीय प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिवंगत जगदीश प्रसाद नीखरा की अंतिम यात्रा आज रविवार 12 जुलाई को शाम 4 बजे उनके निज निवास, सिविल लाईन, सागर से प्रस्थान करेगी. उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार गोपालगंज मुक्ति धाम, सागर में किया जाएगा। वे अपने पीछे पुत्र विजय नीखरा, अजय नीखरा, असीम नीखरा सहित समस्त नीखरा परिवार और बंदूक वाला गुप्ता परिवार को शोकाकुल छोड़ गए हैं।

यश भारत पत्र परिवार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button