पुल निर्माण की सुस्ती बनी आफत : बाईपास पर मिट्टी में धंसे ट्रक, हाईवे पर लगा मीलों लंबा जाम

रीवा । चोरहटा बाईपास एक बार फिर महाजाम की मार झेल रहा है. बीती रात से हाइवे में जाम की स्थिति बनी हुई है. हजारों वाहनों की लंबी कतारे लगी हुईं है. लोग जाम के झाम में बुरी तरह फंसे हुए है. स्थिति यह है की इस बाईपास में वाहन चलने के बजाय धीमी गति से रेंगते हुए दिखाई दे रहें हैं. हाइवे में लगे लबे जाम की सूचना मिलते ही तड़के पुलिस की टीम ने मोर्चा संभाला हुआ है और यातायात व्यवस्था को बहाल करने की कवायद में जुटी हुई है|

दरअसल, रीवा को सतना से और रीवा को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले चोरहटा बाईपास हाइवे में बीती रात से लंबा जाम लगा हुआ है. देर रात से ही वाहन जाम में फंसे हुए हैं. सैकड़ों ट्रक और और कमर्शियल वाहनों के साथ-साथ यात्री वाहन भी भीषण जाम फंसे हुए है|
बताया गया की बाईपास हाइवे में सड़क और पुल के निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रक उसमें फंसे थे. जिसके चलते जाम की स्थिति निर्मित हुई है. रीवा से सतना जाकर ट्रेन पकड़ने वाले कई यात्री भीषण जाम में फंस गए और उनकी ट्रेन भी छूट गई. जिसके बाद उन्हें वापस घर लौटना पड़ा ट्रक ड्राइवर संतोष ने बताया की “वह ट्रक में माल लोड करके सतना से रात को चले थे. उन्हें उत्तर प्रदेश के जौनपुर जाना था, लेकिन बीती रात तकरीबन 10 बजे से रीवा के चोरहटा बाईपास में लगे भीषण जाम मे फंस गए.” वहीं रीवा से सतना रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे आशीष सोनी ने बताया की, “सतना पहुंचकर उन्हें पुणे के लिए ट्रेन पकड़ना था. मगर रीवा बाईपास में जाम होने के कारण उनकी कार रास्ते में ही फंस गई. लेट होने के कारण ट्रेन छूट गई. जिसके कारण अब वापस घर लौट रहें हैं.
एडिशनल एसपी भावना मरावी ने जानकारी देते हुए बताया की “चोरहटा बाईपास में देर रात से जाम की स्थिति बनी हुई थी. सुबह सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई. पुलिस टीम के द्वारा यातायात को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. एडिशनल एसपी ने बताया की पुल के निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रक उसी में फंस गए हैं. ठेकेदार के द्वारा जब तक मिट्टी डाल कर ठीक नहीं किया जाएगा, तब तक ट्रक फंसे रहेंगे. ठेकेदार से बात हुई है, प्रयास किया जा रहा है की जल्द से जल्द यातायात बहाल हो जाए|







